बरेली। केशव इंफ्राटेक टेकभनोलॉजी एंड एजुकेशन सोसायटी (काइट्स) ने राष्ट्रीय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मिशन के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सेनेट्री नैपकिन मशीन स्थापित कराई। डॉ. अनुजा ने बालिकाओं को मासिक चक्र के दौरान होने वाले बदलाव की जानकारी दी। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बालिकाओं को जागरूक होकर सशक्त बनने का सुझाव दिया। संस्था प्रबंधक साधना सक्सेना, अध्यक्ष सुनील कुमार सक्सेना ने मशीन को अपडेट रखने की जानकारी दी।