बरेली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेजों में रिटायर्ड टीचरों से पढ़ाई करवाई गई, लेकिन पांच माह से उन्हें मानदेय नहीं दिया। शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर मानदेय नहीं मिला तो शिक्षण कार्य बंद कर देंगे। दरअसल इस बार छह मॉडल इंटर कॉलेज शुरू किए गए, लेकिन शिक्षक नियुक्त न होने के कारण रिटायर्ड शिक्षकों को नियुक्त किया गया। रिटायर्ड शिक्षक डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा, प्रवीन कुमार सक्सेना, नजर शफीक, बादशाह गुप्ता आदि ने कहा कि मानदेय नहीं मिलता है तो शिक्षण कार्य बंद किया जाएगा।