बिथरी। बिथरी के गांव फरीदापुर इनायत खां में 125 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। महिला के पांचवीं पीढ़ी के नाती शराफत ने बताया की ‘अम्मा’ नन्हीं की उम्र 125 वर्ष थी। कई वर्ष पहले उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। शरीर कमजोर होने और बीमारी की वजह से कई सालों से वह बिस्तर पर थीं। मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। 125 साल की महिला की मौत की खबर मिलने पर आसपास के गांव के लोग उन्हें देखने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।