बरेली। नवयुग चेतना समिति की ओर से बुधवार को नकटिया स्थित पब्लिक इंग्लिश स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसकी मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. साधना मिश्रा और विशिष्ट अतिथि मयंक मिश्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषि कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वेच्छा से पर्यावरण, प्यारा घर, पक्षी समेत अन्य विविध विषयों पर एक से बढ़कर एक पेंटिंग्स बनाईं। प्राचार्य रेनू शर्मा ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया, जिसमें वसीम प्रथम, आसरीन द्वितीय और अयान तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा गया। यहां प्रबंधक अजय कुमार शर्मा, अर्चना पाठक, सुधांशु पाठक मौजूद रहे।