पीलीभीत-शाहजहांपुर के बीच अमान परिवर्तन के लिए ट्रेनों का संचालन 31 मई से बंद हो जाएगा। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस सेक्शन में मीटर गेज की लाइन को बड़ी लाइन में बदला जाना है। अमान परिवर्तन के बाद ही इस रूट पर ट्रेनों का संचालन होगा।