फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानकमत्ता सरोवर में डूबे बच्चों के परिजन को मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा (मॉडल टाउन) में सेंट्रल गुरुपुरब कमेटी की सभा हुई। इसमें मंगलवार को नानकमत्ता साहिब के सरोवर में डूबे दो बच्चों की आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई। साथ ही सेंट्रल गुरुपुरब कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह बख्शी और महासचिव गुरदीप सिंह बग्गा ने बताया कि संगत के निर्णय के अनुसार पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता सिख रिलीफ फंड से दी जाएगी। यह मदद 24 मई को होने वाली अंतिम अरदास में दी जाएगी। साथ ही उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार एवं नानकमत्ता प्रबंध कमेटी को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की जाएगी। साथ ही इस प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए नानकमत्ता कमेटी को भी लिखा जाएगा। इस अवसर पर संगत ने पूर्ण सहयोग देने का वादा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें