आज नहीं चलेगी आला हजरत एक्सप्रेस
बरेली। बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस रविवार को नहीं जाएगी। रेलवे ने अत्यधिक देरी से चल रही इस ट्रेन को एक दिन के लिए निरस्त कर दिया है। पिछले दो दिनों से आला हजरत एक्सप्रेस देर रात जंक्शन पहुंचने के कारण सुबह 6:10 बजे के बजाय कई घंटे देरी से जंक्शन से रवाना हो रही थी। इसी कारण इसे रविवार को निरस्त कर दिया गया। अब यह ट्रेन सोमवार को नियत समय पर जंक्शन से रवाना होगी।