फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनवाईके का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 युवा सम्मानित
- नेहरू युवा केंद्र का सम्मेलन, तीन युवाओं को सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो


बरेली। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा सम्मेलन एवं युवा कृति कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा, नेहरू युवा केंद्र लंबे समय से युवाओं की प्रतिभा निखारने का काम कर रहा है। बरेली कालेज के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र सिंह यादव और आईवीआरआई की वैज्ञानिक डॉ. नीलम तोमर ने कहा केंद्र की गतिविधियां युवाओं को सही दिशा में ले जाने के लिए अहम हैं। नेहरू युवा केंद्र की सक्रियता और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है। राज्य प्रशिक्षक अजय राज शर्मा ने केंद्र के क्रिया कलापों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में शिक्षा मिशन के जिलाध्यक्ष डॉ. केपी सिंह ने सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार राकेश कुमार, अंजू सिंह, कल्पना सिंह, सत्यदेव देवेंद्र और जय सिंह को दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें