फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लोक अदालत के दूसरे दिन निपटे 1860 वाद

Fri, 12 Jul 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लघु आपराधिक लोक अदालत के दूसरे दिन 1,860 वादों को निस्तारण हुआ। शुक्रवार को भी लघु वादों के लिए लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

लघु आपराधिक वादों के लिए जिला न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन चिह्नित किए गए 2,063 में से 1860 लघु वादों को निस्तारित कर दिया गया। इसमें सीजेएम की अदालत में 283 वादों का निस्तारण हुआ, जबकि वर्चुअल कोर्ट के जरिये 1520 लघु वादों को निस्तारित किया गया। एसीजेएम एनईआर की अदालत में पांच लघु वादों का निस्तारण कर समझौता धनराशि 4500 रुपये जमा कराई गई। बता दें कि राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए वालंटियर जगह-जगह जाकर प्रचार कर रहे हैं। बैंकों से कहा गया है कि वह मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने का प्रयास करें। मोटर व्हीकल एक्ट, चेक बाउंस के मुकदमे, चालान आदि के मुकदमों का भी निस्तारण किया जाएगा। बैंकों की तरफ से करीब पांच से छह हजार मुकदमों को लोक अदालत में रखे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें