फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, दो बेटे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार रात सहसवान बिसौली रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसके दो बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए। उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम खंडुवा निवासी ओमवीर और वीरपाल अपनी मां चंद्रवती (60) के साथ बाइक पर गांव से सहसवान जा रहे थे। रास्ते में सामने से आई बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीनों मां-बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने चंद्रवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया है । हादसे की सूचना पर महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें