बरेली। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल 17 घंटे देरी से चलने से शुक्रवार को जंक्शन नहीं पहुंची। दूसरी ओर अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल भी देरी से जंक्शन पहुंची। रेलवे ने दो दिन के लिए पंजाब मेल को रद कर दिया है। अब हावड़ा से अमृतसर जाने वाली ट्रेन तीन मई को हावड़ा से नहीं चलेगी। जिससे अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल पांच मई को रद रहेगी।