बरेली। देवचरा के सैनिक ग्राउंड में 20 अप्रैल को होने वाली प्रधानमंत्री की चुनावी सभा के बारे में स्थिति स्पष्ट हो गई है। पीएम की रोड शो करने की बात अभी तक अफवाह है। भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने बताया कि देवचरा में प्रधानमंत्री के रोड शो का कोई कार्यक्रम नहीं है। पीएम केवल चुनावी सभा करेंगे। अगर रोड शो की बात कोई कर रहा है तो वह पूरी तरह अफवाह फैला रहा है। चुनावी सभा बरेली, आंवला और बदायूं लोकसभा की संयुक्त रूप से होगी। चुनावी सभा की तैयारी के लिए बरेली प्रभारी और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल पहुंच चुके हैं। चुनावी सभा में एतिहासिक भीड़ जुटाने की तैयारी है।