ऐरन के लिए बेटी ने घर-घर मांगे वोट
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
धौराटांडा। बरेली सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के लिए उनकी बेटी पल्लवी ऐरन ने धौराटांडा क्षेत्र में घर-घर जाकर वोट मांगे। पल्लवी ने पिता के कार्यकाल में हुए विकास कार्य जनता को गिनाए। पल्लवी ने कहा कि उनके पिता को कमीशन नहीं विकास और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता चाहिए। जनसंपर्क के दौरान पल्लवी के साथ उनके पति शंकर ऐरन, मधुर गुप्ता, एएम बाबू सिद्दीकी, अब्दुल जलील फरीदी, मुख्यतार अंसारी, तंजीर मलिक, इरफान अहमद, कुलदीप कुमार, जुबैर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।