बरेली। उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज का 39वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को राजेंद्र नगर स्थित उत्तराखंड सामुदायिक केंद्र में हुआ। शुरुआत वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके बाद वर्ष 2019-20 की प्रबंध कार्यकारिणी समिति का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष आनंद सिंह भंडारी, महासचिव पीएस जीना, कोषाध्यक्ष एमसी पाठक, संरक्षक डीडी बेलवाल को निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा सदस्यों का चुनाव हुआ। अध्यक्ष और महासचिव ने आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की।