बरेली। बरेली में दो और चार पहिया वाहनों के वीआईपी नंबरों की अब ऑनलाइन नीलामी होगी। एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत वाहनों के वीआईपी नंबरों की ई-नीलामी शुरू होगी। जो ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर होगी। उन्होंने बताया कि अब तक वीआईपी नंबर एक मुश्त रकम देकर बुक होते रहे हैं लेकिन अब नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इस संबंध में शनिवार को प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला की ओर से पत्र जारी किया गया है। सनद रहे कि अब तक चार स्लाटों के तहत वीआईपी नंबरों की बुकिंग होती थी। लेकिन अब वाहनों पर वीआईपी नंबर लगाने के लिए नीलामी के लिए आरटीओ की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर लॉग-इन आईडी से बोली लगानी होगी।