बरेली। काठगोदाम से देहरादून जाने वाली नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस काठगोदाम से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार के अलावा अब रविवार को चलेगी। काठगोदाम से सुबह 5.30 बजे चलकर 5.50 पर हल्द्वानी, 6.22 बजे लालकुआं, 6.52 बजे रुद्रपुर सिटी, 7.55 बजे रामपुर, 8.37 बजे मुरादाबाद, 10.04 बजे नजीबाबाद, 1.17 बजे हरिद्वार होते हुए दोपहर 12.30 बजे देहरादून पहुंचेगी। अब तक यह सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को जाती थी। ट्रेन उसी दिन वापसी में देहरादून से दोपहर 3.45 बजे चलकर 5.20 बजे हरिद्वार, 6.35 बजे नजीबाबाद, 8.20 बजे मुरादाबाद, 8.53 बजे रामपुर, 9.35 बजे रुद्रपुर, 10.30 बजे लालकुआं, 11.15 हल्द्वानी होते हुए रात 11.35 बजे देहरादून पहुंचेगी। दूसरी ओर हावड़ा से काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस सुबह 5.05 बजे जंक्शन और काठगोदाम से रात 1.40 बजे जंक्शन पहुंचेगी।