बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को रुद्रपुर से रवाना होने के बाद अपराह्न 2.55 बजे त्रिशूल एयरबेस पर चेंज ओवर करेंगे। इसे लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। हालांकि, सोमवार सुबह जिला प्रशासन के पास सूचना आई कि 28 मार्च को प्रधानमंत्री आ रहे हैं। इसके बाद से अधिकारी हरकत में आ गए। सिटी मजिस्ट्रेट की तरफ से कमिश्नर, डीआईजी सहित तमाम दूसरे अधिकारियों को भी यह सूचना भेज दी गई। हालांकि, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ था, इसलिए संशय बना रहा। शाम को उनके त्रिशूल एयरबेस पर चेंज ओवर की बात साफ हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया कि चेंज ओवर के दौरान प्रधानमंत्री त्रिशूल एयरबेस पर पांच मिनट रुकेंगे।