बरेली। शुक्रवार को अमरोहा से बरेली जंक्शन तक सुबह 10.30 से दोपहर ढाई बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान अवध असम एक्सप्रेस और जम्मूतवी-हावड़ा सियालदह एक्सप्रेस देरी से जंक्शन पहुंच सकती है। हालांकि ब्लॉक अवध-असम एक्सप्रेस गुजारने के बाद लिया जाएगा। इंजीनियरिंग विंग के सूत्रों के मुताबिक, अमरोहा से बरेली जंक्शन तक अलग-अलग 12 सेक्शन पर स्लीपर और पटरी बदलने, पटरियों की पैकिंग और वेल्डिंग होगी। तीन बजे से ट्रेनें लखनऊ की ओर स्पीड से चलेंगी।