बरेली। लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ, इसमें पीजीडीएम के छात्रों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कॉलेज से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने गीत संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेस्ट जोड़ी का खिताब नवनीत और जॉली, मिस एल्यूमनी हिमांशी अरोरा व मिस्टर एल्यूमनी अनस शमसी को दिया गया।