बरेली। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नीता सिंह ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय सुभाषनगर, वारीनगला और भोजीपुरा का भ्रमण किया। उन्होंने शीतलहर में ठंडे पानी से स्नान करने की समस्या सुनकर तुरंत इन विद्यालयों में 15 गीजर अपनी मौजूदगी में लगवाए। वार्डन और शिक्षिकाओं को कस्तूरबा स्कूल की प्रतिदिन साफ-सफाई करने को कहा। इस मौके पर समिति की अन्य सदस्य भी मौजूद थीं।