बरेली। 23 मई को मतगणना से पहले समाजवादी पार्टी प्रत्याशी भगवतसरन गंगवार समेत तमाम पार्टी नेता मथुरा में बिहारी जी की शरण में पहुंच गए और पूजा अर्चना की और बिहारी जी से जीत का आशीर्वाद मांगा। भगवतसरन गंगवार के साथ सपा नेता योगेश यादव, सूरज यादव, प्रमोद यादव, नूतन शर्मा, भूपेंद्र कुर्मी, महेंद्र यादव और पुरुषोत्तम गंगवार समेत 21 सपा नेताओं ने बिहारी जी के दर्शन किए।