बरेली। ईपीएफ 95 पेंशनर्स ने नोटा इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। पिछले दिनों पेंशनर्स ने एक बैठक कर सामूहिक रूप से इस बार चुनाव में नोटा दबाने का निर्णय लिया था। यह बैठक अवकाश प्राप्त रोडवेज कर्मचारी नेता एके अरोरा की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में कहा गया कि पेंशन बढ़ाने की मांग पर सरकार ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया है। इसलिए इस बार नोटा किया जाएगा। बैठक में कौशल चतुर्वेदी, सुधीर उपाध्याय, त्रिभुवन शर्मा, अनिलेश कुमार, हरिओम गौतम, भारती शर्मा, एसपी सिंह, केके सिंह, आरपी शर्मा, नीतू वाजपेयी, सीपी निगम आदि मौजूद थे। इन सभी नोटा का इस्तेमाल करने पर अपना समर्थन दिया।