बरेली। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली आगरा फोर्ट स्पेशल अब रामनगर से संचालित नहीं होगी। अब यह ट्रेन लालकुआं से बुधवार, शनिवार और सोमवार को दस अप्रैल से एक जुलाई तक और आगरा फोर्ट से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को नौ अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। मंगलवार को ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन से रात 8.45 बजे चलकर 9.47 बजे अछनेरा, 10.50 बजे मथुरा जंक्शन, 11.05 बजे मथुरा कैंट, 11.45 बजे हाथरस सिटी, रात 1.10 बजे कासगंज, 1.32 बजे सोरों, 2.35 बजे बदायूं, सुबह 3.40 बजे बरेली जंक्शन, 4.25 बजे इज्जतनगर, 5.02 बजे बहेड़ी, 5.20 बजे किच्छा होेते हुए सुबह छह बजे लालकुअंा पहुंचेगी। वापसी में लालकुआं से शाम 7.35 बजे चलकर, आठ बजे किच्छा, 8.18 बहेड़ी, 9.18 इज्जतनगर, 9.55 जंक्शन, 10.55 बदायूं, 11.40 सोरों, 12.30 कासगंज, 1.42 हाथरस सिटी, 2.53 मथुरा कैंट, 3.15 मथुरा, 3.57 अछनेरा होते सुबह पांच बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी।