फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अप्रैल तक जमा होंगे बिजली ओटीएस बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली विभाग में ओटीएस में पंजीकृत बकायेदार अपने बिल चार अप्रैल तक जमा करा सकेंगे। विभाग ने देर शाम इसके आदेश भी जारी कर दिए।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन ने प्रदेश भर में दिसंबर 2018 तक बकाया बिलों पर ब्याज माफी योजना शुरू कराई थी। इसके तहत बकायेदारों को 25 मार्च तक पंजीकरण कराने और 31 मार्च तक पूरा भुगतान कराना था। रविवार को अवकाश होने के कारण बैंकों में केवल सरकारी लेनदेन होने के कारण हजारों लोग 31 मार्च तक बकाया बिल भुगतान करने से वंचित रह गए। इसलिए कारपोरेशन में चार अप्रैल तक बकाया राशि जमा करने की छूट दे दी गई है। एसई शहर एनके मिश्रा ने बताया चार अप्रैल तक बकाया राशि होने पर देय ब्याज माफी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें