फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से मेरा सीधा मुकाबला, जनता वोटकटवा के झांसे में न आए : ऐरन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में उनका भाजपा से सीधा मुकाबला होगा क्योंकि बरेली की जनता बार-बार नाकारा साबित हुए सांसद से छुटकारा पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए यह पार्टी वोटकटवा के तौर पर किसी न किसी दल को मैनेज कर ऐसा प्रत्याशी ले आते हैं जो विपक्ष के वोट काटकर उसे जिताने का काम करता है। इस बार भी वह ऐसा ही षडयंत्र करके किसी न किसी दल से बाहर का प्रत्याशी लाने के लिए विभिन्न दलों को मैनेज कर रहे हैं। अगर किसी दल से फिल्म स्टार या कोई बाहर का प्रत्याशी उतारा जाए तो जनता समझ ले कि वह सिर्फ वोट काटने के लिए उतारा गया है। मतदाता ऐसे प्रत्याशी के झांसे में न आए क्योंकि इस बार भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार से उनका सीधा मुकाबला है। सिर्फ वही भाजपा प्रत्याशी को हराने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें