बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मानदेय बढ़ाने पर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। लंबे समय से सरकार वादा निभाओ आंदोलन चलाने वाली आंगनबाड़ी वर्कर्स को अब सरकार 7000 और सहायिकाओं को 3500 रुपये प्रतिमाह मानदेय देगी। यहां ओमवती गंगवार, शैल मिश्रा, राजेश्वरी देवी, रेखा, कुसुम, नीरज आदि शामिल थीं।