बरेली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सभी बार एसोसिएशन से वकीलों की मांगों को लेकर 11 व 12 फरवरी को विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। यूपी बार काउंसिल सदस्य शिरीष मेहरोत्रा ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकीलों की कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए 11 फरवरी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपने और 12 फरवरी को योजनाएं लागू कराने के लिए प्रदर्शन करने के लिए कहा है। मांगों में नए वकीलों को पांच साल तक 10 हजार रुपये महीना भत्ता देना भी शामिल है। ब्यूरो