फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को पढ़ाएं और बेटों को बनाएं संस्कारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ व बेटों को संस्कारित करो’ विषय पर एसएसवी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। इसमें अतिथियों ने बेटियों को पढ़ाने और बेटों को संस्कारी बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में एसएसवी इंटर कॉलेज और एसएसवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि आज बेटियां आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अब जरूरत है कि उनको बेटों की तरह हर क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने की। नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करने के साथ आज बेटों को संस्कारी बनाना बेहद जरूरी है, ताकि वे बेटियों का सम्मान कर सकें। भाजपा नेता अनिल कुमार ने कहा कि समाज में बेटियां तभी आगे बढ़ सकेंगी, जब उनको सुरक्षित माहौल दिया जाएगा। विद्यालय के प्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि बेटियों को पराया धन न समझें बल्कि उनको काबिल बनाएं। अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि बेटे संस्कारी होंगे, तब समाज में बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें