फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्षत्रिय महासभा की ओर से शनिवार को राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की 422वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सुभाष नगर स्थित प्रताप भवन में हवन व श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने महाराणा प्रताप की वीरगाथा से सबको परिचित कराया। हल्दी घाटी युद्ध का उदाहरण देते हुए हिन्दुओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन ने सवर्णों को आरक्षण दिए जाने पर मोदी सरकार को सराहा। प्रधान महासचिव आलोक चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया। यहां मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, हरवीर सिंह, जगदीश सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें