फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन दास कॉलेज बदायूं के एसोसिएट प्रोफेसर और राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक डॉ. मनवीर सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। उसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और लक्ष्य गीत से शिविर का शुभारंभ किया। पूर्व समन्वयक ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताया। देश और समाज के दबे कुचले और बेसहाय लोगों की मदद को प्रेरित किया। साथ ही, महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। फिर छात्राओं ने परिसर की साफ सफाई की। यहां कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता अग्रवाल, डॉ. रुचि सिंघल के नेतृत्व में स्वच्छता का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें