साहिबे आलम की जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित
बरेली। खिलाड़ियों से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में जेल में बंद एथलेटिक कोच साहिबे आलम की जमानत अर्जी पर सोमवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत में सुनवाई हुई। दोनो पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने निर्णय सुरक्षित कर लिया है। उल्लेखनीय है कि दो महिला खिलाड़ियों ने साहिबे आलम पर नैनीताल में एक प्रतियोगिता में हिस्सेदारी कराने के लिए होटल के एक कमरे में शारीरिक सबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया था। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी।