फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर कारोबार 70 करोड़ के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त में लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर शाम तक सराफा बाजार में खरीदारी होती रही। जबकि सिविल लाइंस स्थित सभी प्रमुख शोरूम पर रात करीब 10 बजे तक ग्राहक जमे रहे। इस मौके पर सिविल लाइंस स्थित प्रमुख शोरूम सजाए गए थे। लोगों ने भीड़ से बचने के लिए पहले से बुकिंग करा दी थी। मंगलवार सुबह से ही सराफा बाजार में ग्राहकों की आमद शुरू हो गई थी। जबकि दोपहर में गर्मी के चलते भीड़ कम रही। मुस्लिम समुदाय भी इस दिन बड़ी तादाद में खरीदारी करता है लेकिन रमजान शुरू होने से उनकी मौजूदगी कम रही। यह लोग शाम 7 बजे के बाद ही बाजारों में निकले। अक्षय तृतीया पर बाजार में छोटे आइटम खूब बिके। साथ ही लोगों ने सोने के सिक्कों, गहने, हीरा और अन्य आभूषणों की खरीदारी की। तमाम लोगों ने निवेश के तौर पर भी बड़ी मात्रा में सोना खरीदा। कारोबारियों के मुताबिक 70 करोड़ रुपए से अधिक कारोबार हुआ है। इस उत्साहजनक कारोबार से व्यापारियों के चेहरे पर चमक दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें