फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक काम बताने की स्थिति में नहीं सात बार के सांसद: भगवत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार भगवत सरन गंगवार के साथ तीनों पार्टियों के पदाधिकारियों ने सोमवार को नवाबगंज, भोजीपुरा, मीरगंज, शहर और कैंट इलाके में जनसंपर्क किया। लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। उनकी पत्नी सुनीला गंगवार ने बड़ा बाईपास जीरो प्वाइंट से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। मुड़िया अहमद नगर में भगवत सरन ने ग्राम प्रधान वेदप्रकाश पटेल के साथ जनसंपर्क में किया। यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भगवत ने कहा मोदी सरकार हर जगह फेल साबित हुई। बरेली से सात बार के सांसद तो अपना एक काम तक गिनाने की स्थिति में नहीं हैं। जनता इस बार हिसाब पूरा करेगी। इस मौके पर अरविंद भदौरिया, सतीश चंद्र शर्मा, राधेश्याम पटेल, सचिन पटेल आदि मौजूद रहे। तिलमास में पूर्व विधायक सुल्तान बेग के साथ जनसंपर्क के दौरान भी बड़ी संख्या में लोग उमड़े। सबने एक सुर में भगवत को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें