बरेली। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता एक्सप्रेस में प्रतिभाग किया। स्वीप प्रभारी डॉ. गीता अग्रवाल, डॉ. रुचि सिंघल एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राकेश अरोरा एवं जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश यादव के नेतृत्व में मतदान की शपथ हुई। इसके बाद साहू रामस्वरूप से एनएसएस छात्राओं के साथ निकली बस बरेली कॉलेज एवं विकास भवन होते हुए रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंची। इस दौरान शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई।