बरेली। अबू धाबी में आयोजित अरब बी कीपिंग एसोसिएशन इंटरनेशनल कांफ्रेंस में बरेली कॉलेज के जंतुविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र सिंह अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। यह आयोजन से एक से तीन अप्रैल के बीच होगा। अरब बी कीपिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट प्रोफेसर अहमद अल्खाजिम अलघम्दी ने डॉ. राजेंद्र सिंह को विशेष आमंत्रित व्याख्याता के तौर पर निमंत्रण भेजा है। डॉ. राजेंद्र सिंह ‘इंपैक्ट ऑफ क्लाइमेट चेंज एंड ग्लोबल वार्मिंग ऑन डाइवर्सिटी ऑफ इंडियन मोना, ऐपिस इंडिका’ विषय पर अपना शोध प्रस्तुत करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन में एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिकी महाद्वीप के 150 से भी अधिक वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। सम्मलेन में तेजी से बदलते पर्यावरण में मधुमक्खियों की प्रजातियों को बचाने तथा मौन पालन को बढ़ावा देने और अधिक शहद उत्पादन जैसे बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।