फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यहीं मनाएंगे होली, अब यही हमारा घर’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला लोकसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही रुचि वीरा बुधवार को शहर पहुंचीं। राधेश्याम इंक्लेव में मंडल जोन इंचार्ज नवनीत अग्रवाल के आवास पर मीडिया से बातचीत में रुचि वीरा ने कहा कि अब मेरी कर्मभूमि आंवला लोकसभा है तो यहीं होली मनाएंगे और यही हमारा घर भी है। आंवला क्षेत्र की समस्याएं पूछने पर कहा कि अभी क्षेत्र का भ्रमण नहीं किया है, जल्दी ही समझ लेंगे। मेरी प्राथमिकता यहां के लोगों के दिल में जगह बनाना है। सपा के कुछ नेताओं की नाराजगी पर कहा कि सबको मना लेंगे, सब हमें ताकत से लड़ाएंगे। इस दौरान मंडल जोन इंचार्ज संजीव सागर, जयपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश सागर, डॉ. लाखन सिंह, बीआर सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें