फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के लिए 686 वाहनों का इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों के लिए वाहनों की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। मतदान के दिन जिलेभर में 3427 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों को ले जाने और उन्हें वापस लाने के लिए 686 वाहनों का इंतजाम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा 18 वाहन विधानसभा क्षेत्रों के लिए आरक्षित रहेंगे और 12 वाहन तहसीलों के लिए स्वीकृत हुए हैं। इन सभी वाहनों के इंतजाम के लिए एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसेवक द्विवेदी ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामसरन को हल्के वाहन और पूर्ति निरीक्षक एनसी बिसारिया को भारी वाहन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया कि वाहन स्वामियों को इसके लिए जल्द ही नोटिस दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें