बरेली। साहित्य सुरभि संस्था की ओर से महानगर के विश्वनाथपुरम में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। अधिवक्ता आलोक प्रधान और कवयित्री सीमा प्रधान के नेतृत्व में आयोजित गोष्ठी में कविताओं से शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि शिवशंकर यजुर्वेदी रहे। मनोज दीक्षित ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां संस्था अध्यक्ष राममूर्ति गौतम, रमाशंकर शर्मा, भारतेंदु सिंह, ताबिश बरेलवी, सत्यवती सिंह, राजबाला धैर्य, सीमा प्रधान आदि ने ओज और वीर रस से भरी कविताओं का पाठ किया। ब्यूरो