बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में नैक मूल्यांकन को लेकर दो फरवरी को वर्कशॉप होगी। इसमें बरेली और मुरादाबाद मंडल के कॉलेज हिस्सा लेंगे। इसमें नैक के डिप्टी एडवाइजर व शासन के अधिकारियों तथा कॉलेजों के कोआर्डिनेटर को बुलाया गया है। इस बाबत शासन ने आदेश जारी किया है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने बताया कि इसमें नैक मूल्यांकन संबंधी जानकारी दी जाएगी।