फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात डीएम ने किया शेल्टर होम का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बढ़ती सर्दी को देखते हुए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार देर रात नगर निगम सीआई पार्क और रोडवेज पर बने अस्थाई रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद चौकीदारों को डीएम ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएम रात करीब 11 बजे रोडवेज पर बनाए गए अस्थाई रैन बसेरा पहुंचे। वहां व्यवस्थाएं तो ठीक थीं लेकिन बहुत कम लोग ठहरे हुए थे। इसके बाद वह नगर निगम के सीआई पार्क रैन बसेरा में पहुंचे। वहां पर ठहरे लोगों से बातचीत कर उन्होंने रैन बसेरा में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मौके पर अलाव जलता मिला और सारी व्यस्थाएं ठीक देखकर डीएम संतुष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें