बरेली। श्री श्याम प्रेम मंडल की ओर से आयोजित श्री श्याम साप्ताहिक भजनोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालु भजनों से सराबोर हुए। फरीदपुर रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर के सत्संग भवन में प्रभु की ज्योति जलाकर गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद भजन गायक संजय पारिक ने ‘कीर्तन की है रात बाबा’, ‘किस्मत से शुभ दिन आया’, ‘मेरा श्याम छवि रखवाला’, ‘शीश के दानी महा बलवानी खाटू वाले श्याम’ आदि भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया।