बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने रविवार को रोटरी भवन में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 10वीं की जिला टॉपर आख्या सिन्हा और 12वीं की झलक सक्सेना समेत सौ मेधावियों को सम्मान से नवाजा गया। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश कातिब ने ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री अतुल सक्सेना, आरबीएमआई के डायरेक्टर डॉ. नीरज सक्सेना, नाका के चैयरमेन शशि भूषण व राजेश सक्सेना ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। संचालन आलोक प्रधान ने किया। कार्यक्त्रस्म में श्यामदीप सक्सेना, विशाल श्रीवास्तव, प्रशांत सक्सेना, सुधांशु सक्सेना आदि मौजूद रहे।