बरेली। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और उत्तर प्रदेश श्रम विभाग की संयुक्त एक दिवसीय कार्यशाला दो जुलाई को मुरादाबाद में होगी। इसमें सभी प्रमुख श्रम संगठन बरेली समेत विभिन्न जिलों से भाग लेेंगे। उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम ने इंटक नेता सतीश मेहता, हरीशंकर कनौजिया, बीएमएस से राजेंद्र प्रसाद, ज्ञानपाल को पत्र जारी कर कहा कि वे दो जुलाई को मुरादाबाद में प्रस्तावित कार्यशाला में भाग लें।