बरेली। रोटरी इंटरनेशनल के सोमवार से शुरू हो रहे नए सत्र में किशोर कटरु डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का पदभार ग्रहण करेंगे। रविवार को शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में किशोर ने बताया कि अबकी बार रोटरी की थीम ‘रोटरी कनेक्ट द वर्ल्ड’ है। थीम के तहत गांव और शहर को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जो जाति धर्म के भेद को दरकिनार कर सेवा कार्य को महत्व देता है। कहा, अगले वर्ष अस्पतालों में डायलिसिस सेंटर, विद्यालयों में शौचालय, हैप्पी स्कूल जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। साथ ही, बिजनेस कॉन्क्लेव, रोजगार मेला, ट्रेनिंग सेंटर, स्किल डेवलपमेंट के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।