बरेली। पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए पंजीकरण का आज यानी रविवार को अंतिम दिन है। रात 11.59 बजे तक अभ्यर्थी फीस जमा करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। परास्नातक पाठ्यक्रम एमए और एमकॉम प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए भी पंजीकरण आठ अप्रैल को शुरू हुए थे। पांच बार बढ़ोतरी के बाद विश्वविद्यालय ने इसकी अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की थी। रविवार को इसका अंतिम दिन है। शनिवार शाम छह बजे तक एडमिशन के लिए 33 हजार अभ्यर्थियों ने अपने पंजीकरण कराए। इसके बाद एक जुलाई को आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित महाविद्यालय में जमा करके तीन जुलाई तक उसे ऑनलाइन किया जाएगा। पांच जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।