बरेली। आईएमए हाल सभागार में 30 जून, रविवार को सुबह 8.30 बजे से थैलीसीमिया चेकअप कैंप आयोजित होगा। जिसमें अपोलो हॉस्पिटल की डॉ. अमिता महाजन बच्चों में थैलीसीमिया की जांच करेंगी। इस दौरान पेंटिंग समेत अन्य कई प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। ब्यूरो