बरेली। जिले के प्रभारी और विधायी एवं न्याय, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, राजनैतिक पेंशन मंत्री बृजेश पाठक 29 जुलाई को जिला योजना की समीक्षा बैठक करने आ रहे हैं। प्रोटोकॉल के तहत मंत्री बृजेश पाठक 29 जून को सुबह 10.45 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 11 बजे वह विकास भवन में जिला योजना की समीक्षा करेंगे। 2.45 बजे वह वापस सर्किट हाउस वापस आ जाएंगे। इसी दिन वह रात आठ बजे लखनऊ वापस चले जाएंगे।