फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव मिश्रा बने बरेली जिला कारागार के नए जेलर

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बरेली। शासन स्तर से कारागार विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इनमें बरेली जिला जेल भी प्रभावित हुई है। यहां तैनात जेलर शैलेंद्र प्रताप सिंह अब बिजनौर जिला जेल भेजे गए हैं। वहीं नैनी केंद्रीय कारागार से राजीव कुमार मिश्रा को जिला जेल बरेली में इसी पद पर भेजा गया है। केंद्रीय कारागार बरेली के जेलर आलोक कुमार शुक्ला को पूर्व में जिला कारागार फतेहपुर से संबद्ध किया गया था, अब यह संबद्धता समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही कुछ डिप्टी जेलर के भी तबादले किए गए हैं। इनमें देवबंद से डिप्टी जेलर अंजनी कुमार गुप्ता को जिला कारागार बरेली भेजा गया है। वहीं, बिजनौर के कृष्णपाल चंदौला को जिला जेल बदायूं में डिप्टी जेलर के पद पर भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें