बरेली। शेरगढ़ के गांव ढकिया ठाकुरान में बारिश के दौरान प्राथमिक स्कूल की बाउंड्रीवाल गिरने के मामले को सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने गंभीरता से लिया है। सीडीओ ने इस मामले में डीआरडीए जेई अखिलेश चंद्र टंडन और अपर सांख्यिकीय अधिकारी सत्य प्रकाश की द्विस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी है। डीआरडीए जेई और अपर सांख्यिकीय अधिकारी तकनीकी जांच कर सीडीओ को सप्ताह भर में जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके बाद स्कूल की दीवार की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो