फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन करते दो हिरासत में, ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। रामगंगा डैम प्रोजेक्ट में सर्विस लेन पर डलवाई गई मिट्टी का अवैध रूप से खनन कर रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बहजुईया जागीर गांव से होकर रामगंगा डैम बनाया जाना है। इसकी सर्विस लेन पर मिट्टी डलवाई गई थी। थाना किला के रोठा गांव के रहने वाले तुल्लन और सुनील अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे थे। सरकारी प्रोजेक्ट में खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेने के साथ खुदाई का सामान बरामद किया गया। इनको छुड़ाने के लिए थाने पर भीड़ जमा हो गई। हालांकि देर शाम तक छोड़ा नहीं गया। सूत्र बताते हैं कि खनन माफिया का जाल सीबीगंज से लेकर कैंट के चौबारी गांव तक फैला हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें